गोण्डा - थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 294/2026 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विश्नोहरपुर गेट के पास घेराबंदी कर अभियुक्त पप्पू उर्फ फारूख पुत्र झगरू उर्फ सफीउल्लाह निवासी ग्राम सहजनी चौकी मौजा परसापुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त पप्पू उर्फ फारूख द्वारा बहला-फुसलाकर एवं डराने-धमकाने के बाद उसके साथ कई बार दुराचार किया गया। नाबालिग द्वारा भय एवं लोकलाज के कारण घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी गयी। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी होने पर अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त पप्पू उर्फ फारूख पुत्र झगरू उर्फ सफीउल्लाह को विश्नोहरपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment