उन्नाव - बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान बस ने आगरा जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बड़ा हादसा हो गया। मृतकों में दो बच्चियां, दो महिलाएं और कार चालक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में बस और कार सवार कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। लोगों ने बस चालक को नींद आने से हादसे की आशंका जताई है, वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य जांच शुरू कर दी है।
Jul 1, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment