हापुड़ - हापुड़ में एसपी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां वर्दी में शराब पीने वालों पर एसपी का हंटर चल गया है। वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है,
मामले में दारोगा गौरव, अजय सिपाही और गोपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। आरोप है कि तीनों लोग होटल में वर्दी पहनकर शराब पी रहे थे,वायरल तस्वीर का एसपी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
No comments:
Post a Comment