Jul 4, 2026

45 दिन बाद कमोड के 5 फिट नीचे मिला सुरेंद्र शर्मा का कंकाल, कमोड का पत्नी कर रही थी इस्तेमाल

लखनऊ - 45 दिन बाद कमोड के 5 फिट नीचे मिला सुरेंद्र शर्मा का कंकाल मिला , आरोप है कि पत्नी ने कत्ल करके वहीं दफना दिया था। फिर बाथरूम चकाचक करके पत्नी रूबी बाथरूम का इस्तेमाल कर रही थी। आगरा की इस खौफनाक,रहस्यमयी और दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने से एक बार फिर पति लोगों में सिहरन उठी होगी । मामले में आरोप है कि रूबी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी और फिर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। हत्या के बाद बाथरूम का फर्श पक्का कराया गया और ऊपर से टाइल्स लगवा दी गईं। इसी के साथ बड़ी चालाकी पूर्वक रूबी ने पुलिस थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी, ताकि किसी को कुछ शक न हो। करीब 45 दिन की जांच के बाद पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर सुरेंद्र शर्मा का कंकाल बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

#Agra #Crime #UttarPradesh @agrapolice @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra

No comments: