Jul 4, 2026

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडलायुक्त कार्यालय में स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर वृक्ष लगाने हेतु किया प्रेरित



मानव जीवन को सुखी, समृद्धि व संतुलित बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण है जरूरी- आयुक्त


गोण्डा - ’’वन महोत्सव’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडलायुक्त कार्यालय में स्कूली बच्चों के साथ पीपल पाकड़,बरगद वह अन्य का वृक्ष लगाकर जनपद वासियो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।
     वृक्षारोपण के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्धि व संतुलित बनाये रखने के लिए जरूरी वृक्षारोपण है। ’’वृक्ष लगाओं जीवन को सुरक्षित बनाओं’’। वन पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य तत्व हैं, यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं। उन्होने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं, वे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड लेने के अलावा पेड़ सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड सहित कई हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और वातावरण से हानिकारक प्रदूषक को भी फिल्टर करते हैं, जिससे हमें ताजा और साफ-सुथरी हवा सांस लेने के लिए मिलती है। स्वस्थ्य जीवन के लिए आज के समय अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की महती आवश्यकता है।
       उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने हेेतु वृक्षों की अहम भूमिका है। इसलिए प्रकृति के संतुलन बनाये रखने में अधिक से अधिक वृक्षों को लगाकर सभी जनपद वासी अपनी सहभागिता निभायें। वृक्ष हमें जीवनदान देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिसके बिना हमारा अस्तित्व बस असंभव है। इसके अलावा, पेड़ लगाने के कई अन्य लाभ हैं। वृक्ष हानिकारक गैसों को अवशोषित कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाते है। पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं और गर्मी के दिनों में छाया प्रदान करते हैं। वृक्ष लगाने के बाद लोग जैसे अपने बाल-बच्चों को पालन-पोषण कर बड़ा किया जाता है, ठीक उसी तरह से लगाये गये वृक्षों की भी देखभाल किया जाए, ताकि यह वृक्ष सुरक्षित रह सके।
           आयुक्त ने ये भी कहा कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य हैं। वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक होते है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभावें।
इसके अतिरिक्त मंडलायुक्त ने स्कूली बच्चों को पेन किताब व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया
         
    वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी,अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव एवं संयुक्त विकास आयुक्त राजेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियगण उपस्थित रहे।

No comments: