Jun 5, 2026

पीड़ित की फ्रॉड गयी 2,37,615/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 


गोण्डा - जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 2,37,615/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।
वादी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी मकान संख्या-2060, आवास विकास कॉलोनी, जनपद गोण्डा द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल फोन में एक .APK फाइल डाउनलोड कराकर अनधिकृत रूप से उनके बैंक खाते का दुरुपयोग किया गया। साइबर ठगों द्वारा वादी के खाते से धनराशि का प्रयोग करते हुए Makemytrip के माध्यम से विभिन्न 5-स्टार होटलों में ऑनलाइन बुकिंग कर दी गई थी। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर साइबर थाना गोण्डा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। साइबर थाना टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान Makemytrip एवं संबंधित होटलों से समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधियों द्वारा कराई गई सभी होटल बुकिंग को निरस्त कराया गया। तत्पश्चात वादी के खाते से अनधिकृत रूप से व्यय की गई धनराशि ₹2,37,615/- (दो लाख सैंतीस हजार छह सौ पन्द्रह रुपये) की धनराशि वापस करायी गयी।  पीडित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जनपद गोण्डा पुलिस एवं साइबर थाना टीम को धन्यवाद दिया गया।
नोट- जनपद गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर मोबाइल फोन में .APK फाइल, रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन अथवा अन्य संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें

No comments: