आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवटन पुरवा शिवगढ़ निवासी कल्पनाथ गौतम पुत्र बाबूराम गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को विपक्षी घर चढ़कर भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डण्डा व मूक्का थप्पड़ से मारने लगे। पीड़ित द्वारा शोरगुल करने पर विपक्षी जान से मारनें की धमकी देते हुये चले गये।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी राघवेंद्र गौतम पुत्र ननकू गौतम के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment