करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक छोटे से गांव में जन्म लेकर संघर्ष की बदौलत सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले डा. बीरेंद्र कुमार गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त लोग भावुक हो उठे।
बता दें कि करनैलगंज ब्लाक अंर्तगत ग्राम कुम्हरौरा निवासी डा. बीरेंद्र गोस्वामी शुरुआती दिनों में सामाजिक क्षेत्र में पत्रकारिता से जुड़े, करनैलगंज तहसील में अधिवक्ता रहे और फिर लखनऊ विश्व विद्यालय में बीकाम विभाग के प्रवक्ता बने। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य बनकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े और इसके बाद क्षेत्र के बड़े दिग्गजों के बीच 2012 में भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर एमएलए का चुनाव लड़कर राजनीतिक क्षेत्र में व्यापक रूप से चर्चित रहे। हरदिल अजीज माने जाने वाले डा. गोस्वामी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे और संघर्ष की बदौलत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल किए।
लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना जैसी घातक बीमारी की चपेट में आकर तीन अक्तूबर को वह सबको छोड़कर इस दुनिया से चले गए। कुम्हरौरा स्थित उनके पैतृक गांव में मंगलवार को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त लोग भावुक हो उठे,उनकी प्रतिमा देखकर लोगों की आंखे बरबस नम हो गई। इस दौरान उनके भाई डा.अवधेश गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी ,उनके सुपुत्र मनीष गोस्वामी,आशीष गोस्वामी,नन्हे बाबा,अनूप,रवि,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल,शेख रफी उल्लाह अंसारी, डा.फरीद खां,परमेश्वर सिंह,धर्मेंद्र तिवारी, मुफीस खां,बबलू तिवारी, विजय बाबा,अशोक सिंह,चंद्रशेखर बाबा,सुभाष गोस्वामी, अरुण सिंह,शिवम सिंह, एसपी तिवारी नृपेंद्र कुमार सिंह,आशीष गिरी तथा पप्पू बाबा सहित सैकड़ों ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।



No comments:
Post a Comment