आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी व समान चोरी के साथ साथ अभिलेख को भी फाड़ दिया।पीएचसी के फॉर्मासिस्ट अमर नाथ गुप्ता ने मंगुरा पुलिस चौकी में तहरीर देकर अवगत कराया है कि अस्पतालअज्ञात चोरों ने मरीज
पंजीयन के रजिस्टर में रखे 500रुपये व कोविड वार्ड में लगे 4 पंखे खोलकर चुरा ले गए। साथ ही उपस्थित रजिस्टर,स्टॉक रजिस्टर,आरोग्य मेला का उपस्थित रजिस्टर फाड़ दिया।चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट द्वारा तहरीर दी गई है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक लवकेश शुक्ला ने बताया कि पीएचसी मंगुरा बाजार में पूर्व में कई बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुये पानी का मोटर,कुर्सी मेज तक उठा ले गये थे।
No comments:
Post a Comment