Jul 28, 2023

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा,केस दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा,केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।  थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम दुबे पुरवा बेलमत्थर निवासी ननकू शर्मा ने परसपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की सुबह अपने घर से ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर लगे नल पर स्नान करने जा रहा था। तभी उसी गांव निवासी देवी प्रसाद दुबे,राज कुमार दुबे,अवधेश दुबे व शिव बहादुर विश्वकर्मा पूरानी रंजिश को लेकरबको भद्दी भद्दी गली गलौज देते हुए लाठी डंडा मुक्का थप्पड़ से मारने लगे। पीड़ित के शोर करने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
  इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि ननकू विश्वकर्मा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments: