Jul 28, 2023

मणिपुर हिंसा के बाद दो आदिवासी महिलाओं को नग्न परेड

लखनऊ - दो आदिवासी महलों की नग्न  परेड कराने के मामले में गृह मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है कि बर्बर घटना के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा।
इसी बीच मणिपुर में 35000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, कुकी और मैतेई समुदय के बीच में जो विवाद वाले इलाके हैं, वहां पर बफर जोन बनाने का भी ऐलान हुआ है। वहीं कटीले तारों के जरिये सीमा पर सुरक्षा और ज्यादा मुस्तैद करने की बात कही गई है।

बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद देश में बढ़े हत्या के मामले

लोकसभा के चार सांसदों के सवाल के लिखित जवाब में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 2017 से 2021 के बीच 28 राज्यों में महिलाओं के साथ बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 1278 मामले दर्ज किए गये। इनमें उत्तर प्रदेश नंबर एक और असम नंबर दो पर रहा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 218 और असम में 191 ऐसे मामले दर्ज हुये हैं। वहीं तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमश: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैं जहां 166 और 133 मामले दर्ज किये गये हैं। इस अवधि के दौरान राजस्थान में बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 39 मामले दर्ज हुए, जबकि छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 32 और 30 ऐसे मामले दर्ज किये गये बाकी और राज्यों में मामले कम रहे हैं।

No comments: