May 10, 2023

विशेष लोक अदालत का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के आदेश के अनुपालन में दिनांक-18.05.2023, 19.05.2023 एवं दिनांक-20.05.2023 को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद न्यायालयों में पिटी अफेन्सेज के सम्बन्ध में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।                                              जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज/एफटीसी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से जनपद न्यायालय गोण्डा में लम्बित लघु वादांे का निस्तारण कराया जायेगा। सभी वादकारियों से अपील है कि जनपद न्यायालय गोण्डा में पिटी अफेन्सेज के सम्बन्ध में आयोजित विशेष लोक अदालत दिनांकित-18.05.2023, 19.05.2023 एवं दिनांक-20.05.2023 को सम्बन्धित न्यायालय में पंहुचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करावें।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: