Oct 21, 2026

एसपी ने कुआनो नदी स्थित भैसहवा घाट पर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


गोण्डा - आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत कुआनो नदी स्थित भैसहवा घाट पर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा नदी में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले जुलूसों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रखते हुए लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहें तथा भीड़ को नियंत्रित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नदी घाट पर किसी भी व्यक्ति को गहरे पानी में जाने से रोकने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। 

No comments: