Breaking





May 20, 2023

चोरी की योजना बनाते समय 03 शतिर चोर गिरफ्तार, चोरी करने के उपकरण बरामदः-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर अभियुक्तों- 01.सूरज कुमार पथरकट, 02. सवालराम, 03. लवकुश पथरकट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सूरज कुमार पथरकट पुत्र सती राम नि0 पृथ्वीनाथ चौराहा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
02. सावलराम पुत्र रतिराम नि0 ग्राम आइलहवा श्रावस्ती रोड थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर।
03. लवकुश पथरकट पुत्र सियाराम नि0 ग्राम खरगूपुर थाने के बगल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-234/23, धारा 401 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-
01. चोरी करने के उपकरण।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
उ0नि0 लाल बहादुर सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: