Apr 17, 2023

सपा नेता आजम खान की तबियत खराब

 

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आज़म ख़ान की अचानक तबियत खराब हो गई, हालत बिगड़ने के बाद आज़म खान को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक आज़म खान को आज तड़के करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज़म ख़ान के परिजन भी गंगाराम अस्पताल पहुंच चुके हैं।

No comments: