लखनऊ - जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर जिले में इंटरनेट सेवा बन्द कराने की मांग की है। शासन को भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद प्रयागराज में शनिवार को थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत काल्विन हास्पिटल परिसर में अतीक अहमद व खालिद अजीम उर्फ अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के कारण सोशल मीडिया (फेसबुक-व्हाट्सएप व ट्विटर आदि द्वारा भ्रामक एवं पालत सूचनाएं प्रसारित होने की सम्भावना है, जिससे शान्ति एवं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। कुछ असामाजिक एवं उपद्रवी व्यक्तियों द्वारा झूटी अफवाह व दुष्प्रचार फैलाने के लिए कई प्रकार की वीडियो फोटो एवं एस०एम०एस० इण्टरनेट के माध्यम से आम जनता एवं विभिन्न धर्म के व्यक्तियों के मध्य फैलाकर जिले की साम्प्रदायिक समरसता एवं शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा सकती है। उक्त के दृष्टिगत इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 की धारा 5(भाग-2) एवं दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) संशोधन नियम, 2020 के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने एवं सोशल मीडिया व्हाट्सअप के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से मोबाइल, इन्टरनेट एवं डाटा नेटवर्क सेवाओं (विकिंग, रेलवे एवं सरकारी सेवाओं को छोड़कर) का संचालन दिनांक 16.04.2023 से आगामी 02 दिवस के लिए चन्द कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
Apr 16, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment