Breaking






Feb 5, 2023

रुधौली में संत शिरोमणी रविदास की धूमधाम से मनी जयंती

बस्ती। जिला के रुधौली क्षेत्र में रविदास जी की जयन्ती धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने संत रविदास की झांकी को सजा कर कीर्तन भजन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रुधौली क्षेत्र के नगर पंचायत रुधौली बौद्ध बिहार, हनुमानगंज बाजार, भितेहरा, अरदा, महुआर, पकरी सोयम, रौनाहिया, मथुरापुर, दमया परसा, चमनगंज, भूषूड़ी उर्फ राय नगर, सरैया, मझौवाकलां प्रथम बनकटिया सहित विभिन्न जगहों पर संत शिरोमणी रविदास की जयन्ती मनाया गया। 

          रुधौली में बौद्ध बिहार पर अम्बेडकर युवा वहिनी के अध्यक्ष अक्षय कुमार के नेतृत्व में मनाया गया। मुड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर स्थित बौद्ध बिहार पर आल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने बताया कि मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर बुद्ध बिहार पर रविवार की शाम को साधू संत द्वारा भडारे का आयोजन किया गया है। रात्री मे भजन का कार्यक्रम होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने कहा कि सतगुरु रविदास का जन्म सन 1398 में बनारस जनपद के गोवर्धनपुर ग्राम के एक दलित परिवार में हुआ था।  

जाति व्यवस्था छुआछूत ऊंची नीची के विरुद्ध लड़ते रहे संतगुरु रविदास

संतगुरु रविदास जीवन पर्यंत जाति व्यवस्था छुआछूत ऊंची नीची के विरुद्ध लड़ते रहे। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध भी अभियान चलाया। इस अवसर पर बस्ती मण्डल अध्यक्ष मंजय कनौजिया, जिला प्रभारी सुनील प्रजापति, जिला सलाहकार शैलेन्द्र बहादुर राव आदि लोग उपस्थित रहे।  

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: