Breaking





Feb 5, 2023

बस्ती अमहट घाट पर नहीं पुरा हुआ पार्क का निर्माण

बस्ती। के कुआनो नदी के अमहट घाट पर बन रहे पार्क का निर्माण कार्य 6 साल में भी पूरा नहीं हो पाया। 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नगर पालिका परिषद ने इस पार्क के निर्माण की कार्य योजना बनाई। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगी और 2 करोड़ रुपए वर्ष 2016-17 में नगर पालिका ने जारी कर कार्य शुरू कराया।   

          नया सवेरा नगर विकास योजना के अंतर्गत अमहट नदी के तट पर पार्क का निमार्ण शुरू किया गया। लेकिन इसी बीच अमहट नदी पर बना पुराना पुल धाराशाही हो गया। जिससे पार्क के विकास कार्य को ग्रहण लग गया। वर्ष 2018 में एक बार फिर इस पुल का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन धन की कमी की वजह से इस पार्क का निर्माण कार्य फिर से अधर में लटक गया। पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन से दूसरी किश्त का धन अवमुक्त होने का इंतजार किया जा रहा है।   

नगर पालिका प्रशासन बजट न होने के कारण निर्माण कार्य न करवा पाने की बात कर रहा है। इसके लिए शासन से फिर से पत्राचार फिर शुरू किया गया है जिससे पार्क को उसका असली स्वरूप दिया जा सके।  
अमहट घाट पार्क के निर्माण कार्य के पूरा न होने के बारे में डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बजट पूरा न मिलने के कारण निमार्ण कार्य रुका हुआ है। शासन से पत्राचार किया गया है। जैसे ही बजट रिलीज होगा निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा और जल्द ही पार्क का निर्माण पूरा करवाकर आमजन के लिए पार्क को खोल दिया जाएगा।   


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: