Breaking





Feb 9, 2023

नाबालिक बालिका से बदसलुकी पड़ी मंहगी,पास्को एक्ट सहित लगी ये गंभीर धाराएं




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 57/2023 धारा 452, 342, 354, 504, 323, 506 भादवि 7/8 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सूरज पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम गुलरिहा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-57/2023 धारा 452, 342, 354, 504, 323, 506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा।

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम थाना को0देहात गोण्डा।

No comments: