Breaking












Feb 9, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी।

मेरठ में एक दरोगा ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घर में सरकारी रिवॉल्वर से कनपटी पर सटाकर गोली मारी। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में मौजूद थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरोगा का नाम इंद्रजीत सिंह था। वह अभी सहारनपुर में तैनात थे। दो दिन की छुट्टी लेकर मेरठ आए थे। आत्महत्या की असली वजह का अब तक पता नहीं चला है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष सिंह ने बताया कि इंद्रजीत सिंह मेरठ पुलिस लाइन में क्वार्टर नंबर L-1 में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार देर रात उन्होंने कमरे में गोली मारकर सुसाइड किया है। परिवार ने सुबह 9.30 बजे पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस तुरंत बॉडी को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सारे घटनाक्रम और पहलुओं पर जांच की जा रही है। इतनी देर से पुलिस को सूचना क्यों दी गई? फिलहाल, इस बारे में पता किया जा रहा है।

जिस कमरे में दरोगा ने खुद को गोली मारी, वहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। गद्दे, पलंग पर भी खून लगा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पूरे कमरे की जांच की। बताया जा रहा है कि दरोगा ने कमरा बंद करके खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

No comments: