Breaking





Feb 14, 2023

पुलिस की बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया जाली नोट बनाने वाला गैंग, लाखों रुपये, कार व पिस्टल बरामद


 गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसमें थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम को जाली नोट बनाने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम के मागदर्शन में आज दिनांक 14.02.2023 को नकली नोट बनाने वाले 03 अभियुक्तों- 01. नरसिंह नारायण शर्मा, 02. दिलीप कुमार तिवारी, 03. ननके शर्मा को गोण्डा उतरौला मार्ग से हवलदार पुरवा की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण एक अदद प्रिन्टर, दो अदद डाई जैसी शीशे की प्लेट व पांच पाँच सौ रूपये के जाली नोट कुल 5,90,000/- रूपये व पाँच सौ के असली नोट कुल 95000/- रूपये नकद व एक अदद सूटकेस जिसके अन्दर आठ गड्डी नोट के आकार का सादा पेपर व एक अदद नकली पिस्टल व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार व चार अदद वाहन नम्बर प्लेट, चार अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।  अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. नरसिंह नारायण शर्मा पुत्र राम अभिलाख निवासी करमडीह भटपुरवा थाना धानेपुर गोंडा।

02. दिलीप कुमार तिवारी पुत्र ठाकुर प्रसाद तिवारी निवासी परसिया पंडित थाना धानेपुर गोंडा।

03. ननके शर्मा पुत्र स्व0 मुन्ना लाल शर्मा निवासी पयागपुर थाना पयागपुर बहराइच।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-136/23 धारा  489-ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी , 34, 419,420 , 467,468,471 भादवि0 व 6/28 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर गोंडा


आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0 49/23 धारा 419,420,170 भादवि0 थाना धानेपुर गोण्डा । 


बरामदगी

01. 01 अदद प्रिन्टर

02. 02 अदद डाई जैसी शीशे की प्ल्ट

03. पांच-पाँच सौ रूपये के जाली नोट कुल 590000/- रूपये 

04. पाँच सौ के असली नोट कुल 95000/- रूपये नकद 

05. 01 अदद सूटकेस जिसके अन्दर आठ गड्डी नोट के आकार का सादा पेपर 

06. 01 अदद नकली पिस्टल 

07. 01 स्विफ्ट डिजायर कार

08. 04 अदद वाहन नम्बर प्लेट

09. 04 अदद मोबाइल फोन


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना को0 नगर मय टीम। 

02. एसओजी प्रभारी नि0 संतोष कुमार सिंह मय टीम।

No comments: