Breaking





Feb 21, 2023

प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते हुए सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाज के दौरान मौत ‌।

 बरेली में रविवार शाम कांस्टेलब शुभम भारद्वाज ने स्वयं को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली थी। शुभम भारद्वाज मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में मटौरा गांव का रहने वाला था। सोमवार देर रात उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। शुभम परिवार में इकलौता पुत्र था। जिसकी मृत्यु से पूरे परिवार के सपने टूट गए। जल्द ही परिवार शुभम की शादी के लिए लड़की देखने की तैयारी कर रहा था।

तेईस वर्षीय सिपाही शुभम भारद्वाज मेरठ के मवाना क्षेत्र के मटौरा गांव का रहने वाला था। 2019 में शुभम यूपी पुलिस में भर्ती हुआ। ट्रेनिंग के बाद बरेली में पहली अब पोस्टिंग हुई। शुभम बरेली के भोजीपुरा थाने में ही रह रहा था। जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। डेढ़ महीने पहले शुभम पुलिस लाइन से PRV- 224 पर पोस्टिंग हुआ। जहां वह थाना भोजीपुरा में ही रह रहा था।

डायल 112 के वाहन संख्या PRV- 224 पर सिपाही के अलावा होमगार्ड नवल किशोर भी साथ में ड्यूटी पर था। अटमांडा पेट्रोल पंप के पास सिपाही ने होमगार्ड से कहा की गाड़ी साइड में लगा देना और आप बाहर चले जाना। उस समय कांस्टेबल शुभम मोबाइल पर बात कर रहा था।
फिर अचानक से गोली चलने की आवाज सुनकर होमगार्ड मौके पर दौड़ा तो देखा कि शुभम खून से लथपथ हालत में बोलेरो की अगली सीट पर पड़ा है। वहीं पर उसका मोबाइल था और सरकारी पिस्टल भी पड़ी हुई थी।
होमगार्ड ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा को घटना के बारे में सूचना दी। घायल को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया है। जहां सोमवार को मौत हो गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश चौरसिया भी मौके पर पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आज शुभम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है 

No comments: