Feb 21, 2023

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 22 फरवरी को

 जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 22 फरवरी को

बहराइच। होली त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2023 को अपरान्ह 03ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति कमेटी की बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

                    

No comments: