Jan 4, 2023

बस्ती में फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे रैन बसेरा का शुभारंभ

बस्ती ।  में कंपकंपाती ठंड को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे 15 बिस्तर वाला रैन बसेरा तैयार किया गया है। इससे जरूरत पड़ने पर लोग इस रैन बसेरे में रात गुजार सकें और उन्‍हे ठंड से बचाया जा सके। इस रैन बसेरा का डीएम प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।   

        उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर नियमित रूप से अलाव जलवाने की व्‍यवस्‍था रखी जाए। रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए पेयजल उपलब्‍ध कराया जाए। फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों ओर महर्षि वशिष्ठ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर पार्क विकसित कराएं। दोनों ओर रेलिंग लगाकर फूल पत्ती युक्त क्यारियां विकसित की जाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी वृक्ष लगाए जाएं।   

कैदियों को भी बांटे कंबल
इसके पहले डीएम ने जिला कारागार पहुंचकर कैदियों के बीच कम्‍बल का वितरण किया। कलेक्‍ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान आए फरियादियों को भी ठंड से बचाव के लिए कम्‍बल वितरित किए। डीएम ने गणमान्य नागरिको, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों से गरीब एवं असहाय व्यक्तियों, जरूरतमंदो में कम्बल वितरण करने की अपील किया।   

अपर जिलाधिकारी से करें संपर्क
उन्होंने कहा कि प्रशासन को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त से सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान जिला पंचायत अध्‍यक्ष संजय चौधरी, एडीएम कमलेश चन्‍द्र, एएमओ विकास मिश्र, अवर अभियंता मनीष, विनोद, सुरेश, धर्मेंद्र शुक्ला, शिव प्रसाद चौधरी, रामचंद्र चौधरी, राकेश राजभर, अनिल पांडेय, विकास शर्मा और अन्‍य मौजूद रहे।    


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: