Breaking





Jan 13, 2023

अखिलेश यादव प्रदेश में अवैध हथियारों और बमों की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं, केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला

आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अभी तक भारत के लोग विदेशी यात्राओं के दौरान छोटी-छोटी नदियों में चलने वाले क्रूज में बैठा करते थे। अब दुनिया के सबसे बड़े क्रूज में पूरी दुनिया के लोग बैठेंगे। लोग यहां आकर पर्यटन पर खर्च करेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। परंतु अखिलेश को युवाओं को रोजगार मिलना शायद पसंद नहीं आ रहा है।"

केशव ने कहा, ''अखिलेश सोच रहे हैं, ऐसा क्यों हो रहा है ? वह चाहते हैं कि यहां पर बम और तमंचे बनाने की फैक्ट्री लगे। लेकिन, अब उत्तर प्रदेश बम-कट्टा बनाने वाला प्रदेश नहीं है। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर भी है। यहां पर देश की सेना के लिए सामग्री बनाने का काम भी बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य बमरौली अहीर में ग्राम चौपाल अभियान और पंचायत घर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में आज वाराणसी से प्रधानमंत्री के गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की जानकारी दी। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।
बनारस में क्रूज की शुरुआत हो गई है। अब तक यूपी से सड़क और वायु मार्ग की कनेक्टिविटी थी। मगर, अब जल मार्ग से आने-जाने की व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। जल्द यमुना के रास्ते आगरा भी क्रूज आएगा और दिल्ली भी जाएगा।"
 आज उत्तर प्रदेश बदल गया है। डबल इंजन की सरकार में लगातार गरीब कल्याण, किसान कल्याण और युवा-महिला कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। मगर, विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है।

No comments: