Showing posts with label आगरा. Show all posts
Showing posts with label आगरा. Show all posts

Nov 4, 2024

November 04, 2024

*एयरफोर्स का जहाज़ बना आग का गोला, खेतों मे गिरा , डीएम एसपी घटनास्थल पहुंचे*।

ताजनगरी आगरा में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई। चंद सेकेंडो में ही आग का गोला बना विमान खेतों में आ गिरा। घटना के समय विमान में मुख्य एवं सहयोगी दोनों  पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही पैरासूट के जरीये विमान से बाहर निकल आए थे। विमान कागारौल के सोंगा गांव के पास बोवाई के लिए तैयार किये गये खेतों में गिरा है। एयरफोर्स ने विमान हादसे की जांच के लिए विभागीय आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इस विमान ने आगरा के खेड़िया हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूचना पाते ही जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लपा और पुलिस आयुक्त दें रविन्द्र गौड़ तथा वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। मौकै पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हैं।

Oct 19, 2024

October 19, 2024

महिला आयोग की बड़ी पहल, करवाचौथ पर जेल में बंद पति का दीदार कर सकेंगी महिलाएं।

जेल में बंद महिला कैदी-बंदी भी करवा चौथ पर पति का दीदार कर व्रत खोल सकेंगी। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की ओर से मुलाकात के संबंध में आदेश जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों  को जारी आदेश में महिला बंदी गृहों में आवासित महिलाओं को 20 अक्तूबर यानी करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत उनके पतियों की उपस्थिति में खुलवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
महिला बंदी गृह की पात्र महिलाओं के पतियों को और पुरुष बंदी गृह में निरुद्ध बंदियों की पत्नियों को कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से खुलवाया जाएगा। जेल प्रशासन इस व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम करेगा