Breaking





Jan 21, 2023

पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वाले एवं इनका क्रय-विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने क्षेत्रभ्रमण के दौरान बहद ग्राम दुल्लापुर को जाने वाली सड़क के पास से अभियुक्त रामबहादुर जो थाना इटियाथोक के 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी था को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामबहादुर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम वैश्यपुरवा मौजा डेबरीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-22/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 305/2021  धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-136/2021 धारा 379 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।
03. मु0अ0सं031/2020 धारा 60,60(2) आबकारी अधि0 थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं044/2018 धारा 401 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं046/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0 242/2018 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: