Breaking






Nov 5, 2022

बस्ती में छात्र नेता पर जानलेवा हमला।

बस्ती।  में एपीएन पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में अध्‍यक्ष पद के दावेदार विकास त्रिपाठी पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में घायल छात्र नेता विकास को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया है। शरीर के अन्‍य हिस्‍सों में भी चोट आई है।    

         कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहरी गांव निवासी विकास त्रिपाठी एपीएन पीजी कालेज के छात्र हैं। होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर वे अध्‍यक्ष पद के दावेदार हैं। विकास के अनुसार उनकी दावेदारी कुछ लोगों को नागवार गुजर रही है। वे चाहते हैं कि वह चुनाव न लड़ें। इसे लेकर उस पर पुरानी बस्‍ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा के निकट जानलेवा हमला किया गया।

विकास त्रिपाठी के भाई विशाल त्रिपाठी ने तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई पर ऐंठी गांव निवासी विमलेश तिवारी दबाव बना रहे थे कि वह चुनाव न लड़ें। उन्होंने ही चार-पांच साथियों के साथ हमला किया। दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर पंजीकृत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुरानी बस्‍ती पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्‍यक कार्रवाई की जाएगी।  


         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: