Breaking





Nov 2, 2022

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगरपालिका में हुआ झोला वितरण

करनैलगंज/गोण्डा - मंडलायुक्त सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पालिका में झोला वितरित कर लोगो को जागरूक किया गया। बुधवार को मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में नगर पालिका करनैलगंज में पालीथीन पर बैन लगाने के उद्देश्य से कस्बे में जन जागरूकता रैली निकाली गई और लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन,श्रीकांत तिवारी बीडीओ करनैलगंज, प्रियंका मिश्रा अधिशाशी अधिकारी,आशीष सिंह तथा दुकानदार व सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

No comments: