Breaking






Nov 2, 2022

कैथौली मामले में नेता/अधिवक्ता समेत 5 गिरफ्तार,जान से मारने की नियत से पुलिस पर हमले का आरोप

करनैलगंज/गोण्डा -  मंगलवार की रात्रि में ग्राम कैथोली में स्थगन आदेश के बाद हो रहे निर्माण को रोकने पहुंची पुलिस पर हुए हमले में एक अधिवक्ता सहित पांच लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले गिरफ्तार प्रदीप कुमार यादव पुत्र मंगल प्रसाद निवासी बदरौली थाना कैसरगंज,बहराइच,हाईकोर्ट के अधिवक्ता व एक राजनीतिक दल के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। पूरा मामला ग्राम कैथौली थाना कोतवाली कर्नलगंज गोंडा मुन्नालाल पुत्र राजाराम से जुड़ा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद छत डालने हेतु शटरिंग लगवाई जा रही थी जिस पर प्रतिवादी दृगपाल द्वारा उन्हें रोका गया तो मुन्ना लाल व उसके सहयोगियों द्वारा दृगपाल के साथ मारपीट की गई तथा बचाने आये गांव के निवासियों को भी दौड़ा लिये जिससे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर थाना कर्नलगंज का पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो अभियुक्तगण एक राय होकर जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर हमला कर दिये जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मौके से 01. जयप्रकाश पुत्र मुन्नालाल 02. सूरज यादव पुत्र मुन्नालाल 03. राहुल गौतम पुत्र नन्दलाल 4. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मंगलप्रसाद 05. श्यामपती पुत्री मुन्नालाल को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया । 

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0 526/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 327, 352, 452, 504, 506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0स0 527/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 327, 353, 436, 504, 506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. जयप्रकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. सूरज यादव पुत्र मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
03. राहुल गौतम पुत्र नन्दलाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
04. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मंगलप्रसाद निवासी बदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
05. श्यामपती पुत्री मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 उमेश सिंह मय टीम थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

No comments: