Breaking





Oct 7, 2022

एसपी ने दो सगे भाईयों को पुलिस की नौकरी से निकाला

लखनऊ - थाना गोला पर नियुक्त आरक्षी ना०पु०, संदीप कुमार तिवारी एवं आरक्षी ना०पु० नीरज तिवारी पुत्रगण जगत नरायन तिवारी को एसपी ने निकाल दिया है। ग्राम भगनपुर पोस्ट अमेठी थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी का चयन वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर हुआ था। आरक्षियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जाँच में यह पाया गया कि उपरोक्त आरक्षी नीरज तिवारी व संदीप कुमार तिवारी (दोनो भाईयों) द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती होने के उद्देश्य से कम उम्र अंकित कराकर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट की पुनः परीक्षा उत्तीर्ण करके इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आरक्षी के पद पर भर्ती होने का दोषी पाया गया। जिसके उपरान्त दिनांक 03.10.2022 को पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा उक्त दोनो आरक्षियों को सेवा से पदच्युत (डिसमिस) किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

No comments: