Breaking












Sep 15, 2022

दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, छह नामजद

बस्ती। दहेज के लिए दो विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में तहरीर देकर पुनीता पांडेय ने बताया है कि उनकी शादी देवरिया जनपद के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी दिलीप पांडेय के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में कम दहेज लाने की बात को लेकर पति व अन्य ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति दिलीप पांडेय, ससुर हरिनारायन के अलावा पवन पांडेय और नितिश पांडेय के खिलाफ आईपीसी 498 ए, 323 व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है।

वहीं छावनी थाने में तहरीर देकर हरिराम ने बताया है कि उनकी बेटी सरिता की शादी देवेन्द्र दत्त निवासी नगर वहेरा थाना परसरामपुर के साथ हुई है। सरिता की तीन बेटियां भी हैं। आरोप है कि ससुराल में पति व देवर श्रमदत्त ने दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की। पूरा न कर पाने पर बेटी को जानमाल की धमकी दी। प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ आईपीसी 498ए, 504, 506 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।     

                               
     रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: