Dec 23, 2021

करनैलगंज: फील्ड में गये बैंक मैनेजर की हुई पिटाई,मुकदमा दर्ज,आरोपी फरार

करनैलगंज/ गोंडा - क्षेत्र बैंक लोन की वसूली हेतु जमानतदार के घर गये बैंक मैनेजर की लोगो ने पिटाई कर दी जिससे आहत मैनेजर द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। कोतवाली में दी गयी तहरीर में बैंक मैनेजर द्वारा कहा गया है कि वह भंभुआ बाजार में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात है। बैंक मैनेजर खेमेंद्र सिंह पुत्र प्रभु दयाल निवासी गीता कॉलोनी रामगंज अजमेर राजस्थान द्वारा की गई शिकायत मे कहा गया है कि वह दोपहर में ऋण वसूली हेतु जमानतदार को बताने तथा बैंक का बकाया वसूली के हेतु ग्राम अख्तियारपुर उल्लहा (हरसहाय पुरवा) में लल्लू मिश्र के घर गया था उनसे बात कर रहा था इसी बीच उनके पुत्र कुलदीप,शिवानंद और रामानंद आ गये उनके साथ ही गांव के शर्मेंद्र सिंह पुत्र अजय सिंह भी वहां पहुँच गये तथा उनसे गाली गलौज करते हुये मारा पीटा इतना ही नहीं बैंक मैनेजर द्वारा आरोपियों पर गांव में दोबारा वसूली हेतु आने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मामले में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि, बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।

No comments: