Dec 23, 2021

अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ गोरखपुर निवासी दीपू

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान व अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु जारी  निर्देश के क्रम मे थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त दीपू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपू पुत्र श्री प्रहलाद गुप्ता नि0 मोहल्ला मिर्जापुर निकट काली मंदिर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-381/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

No comments: