Dec 23, 2021

जानें जिले में कितने लोगों को दी गयी घरौनी प्रमाण पत्र

गोण्डा - प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का आज बनारस जनपद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा दोपहर 1ः00 बजे स्वामित्व योजना के तहत 15 हजार गांव के 20 लाख लोगों को घरोनियों का डिजिटल वितरण बटन दबाकर सुनिश्चित किया गया। 
जिले में जिले की दो तहसीलों मनकापुर एवं तरबगंज में 100-100 लोगों को घरौनियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी सहित दोनों तहसील मुख्यालयों पर किया गया जिसमें जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, सीआरओ जयनाथ यादव सहित मनकापुर में एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती तथा तरबगंज में एसडीएम कुलदीप सिंह की उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि घरौनी एक ग्रामीण आवासीय अभिलेख है। अभी तक खेतों के स्वामित्व के लिए घरौनी होती थी, लेकिन जो आबादी की भूमि होती थी उसका कोई अभिलेख नहीं होता था। उसी का सर्वे कराकर और बहुत ही विस्तृत तरीके से इसमें कार्यवाही करके घरौनी वितरित कराई गई है। जिसमें उस जगह के जो स्वामित्व हैं उसकी चौहद्दी है, एरिया हैं नक्शा है और निश्चित रूप से यह हमारे गांव के लोगों के लिए बहुत उपयोगी अभिलेख सिद्ध होगा।

No comments: