गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मो0 मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। धानेपुर पुलिस ने तत्काल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0 मुस्लिम पुत्र अब्दुल्ला उर्फ कुन्नू नि0 घूरपुरवा मौजा मेघवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-301/21, धारा 376,506 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment