गोण्डा - छुट्टा जानवर लोगों के लिए मौत बन रहे हैं, आए दिन कोई न कोई घटना प्रकाश में आती रहती है। ताज़ा मामला जिले के तरबगंज क्षेत्र का सामने आया है, जहां तरबगंज क्षेत्र के बंधा मार्ग पर सांड के हमले से बाइक सवार जीजा - साला घायल हो गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई जबकि घायल साला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की गई ।
Apr 6, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment