Aug 5, 2026

August 05, 2026

मानदेय के साथ 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, 10 अगस्त तक करें आवेदन






गोण्डा  -  उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित "माटीकला कौशल विकास योजना" के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के पात्र अभ्यर्थियों के लिए 15 दिवसीय आवासीय शिल्पकारी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रशिक्षु को ₹250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति (मानदेय) भी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण का आयोजन मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, बहराइच में किया जाएगा, जहां प्रतिभागियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े परम्परागत शिल्पियों, उद्यमियों एवं कारीगरों के कौशल का विकास कर उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इच्छुक अभ्यर्थी नवीन पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक तथा राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में **जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोण्डा** में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता की प्रमुख शर्तें के अनुसार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का निवासी हो, उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, साक्षर हो तथा उसे माटीकला की परम्परागत जानकारी हो। चयन में शासन की आरक्षण व्यवस्था का पालन किया जाएगा। राशन कार्ड के आधार पर एक परिवार से एक सदस्य का चयन होगा तथा दिव्यांगजन, बीपीएल परिवारों के सदस्य एवं महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी   www.upmatikalaboard.in वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9580503142 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
August 05, 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 7 अगस्त को गोण्डा आएंगे, मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे






गोण्डा- उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह 7 अगस्त (शुक्रवार) को देवीपाटन मंडल के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह  पूर्वाह्न 11 बजे आयुक्त सभागार, देवीपाटन मंडल, गोण्डा पहुंचेंगे।

यहां मंत्री देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
August 05, 2026

तारकोल ड्रम चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- 01. प्रदीप कुमार पुत्र संतलाल, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, 02.रामू पुत्र परिदीन, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, 03.सुशील सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी पूरे सिरोही मंगापुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ को रामनगर तिराहे से आगे साहियापुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप व उसपर लदे 13 अदद भरे तारकोल ड्रम व 04 अदद खाली तारकोल ड्रम बरामद किया गया। 
वादी अजीत सिंह पुत्र अमरेश सिंह द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत वीरपुर बिसेन, पूरे गुलाब पुरवा स्थित एक प्लॉट से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि लगभग 02ः00 से 03ः00 बजे के बीच सड़क निर्माण हेतु रखे गए चारकोल के 17 ड्रम चोरी कर लिए गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 05.08.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरों-01. प्रदीप कुमार पुत्र संतलाल, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, 02.रामू पुत्र परिदीन, निवासी कोईलारा मुबारकपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी, 03.सुशील सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी पूरे सिरोही मंगापुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ को रामनगर तिराहे से आगे साहियापुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप व उसपर लदे 13 अदद भरे तारकोल ड्रम व 04 अदद खाली तारकोल ड्रम बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


August 05, 2026

गौ तस्करी के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 258/2026 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों- धर्म प्रकाश यादव पुत्र राम अकबाल यादव 2. राज नरायन पुत्र मुन्ना लाल निवासीगण पूरे राम प्रसाद मौजा तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज गोण्डा को पूरे राम प्रसाद पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.07.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोवंशीय तस्कर एक बलेनो कार को आगे-आगे चलाकर डीसीएम वाहन में गोवंशीय पशुओं को बर्बरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल गड़ेरियन पुरवा-कोल्हमपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर कार चालक अय्याज पुत्र मोईद निवासी जगनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पीछे से आ रहे डीसीएम वाहन की जानकारी मिली। इसी बीच डीसीएम वाहन चालक व कुछ अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गोवंशीय पशु रस्सियों से बर्बरता पूर्वक बंधे हुए मिले। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया तथा बलेनो कार व डीसीएम वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित प्रभारी नवाबगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें गठित पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में गौ तस्कर मोफीद व अय्याज सहित 04 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें आज दिनांक 05.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्तों धर्म प्रकाश यादव पुत्र राम अकबाल यादव 2. राज नरायन पुत्र मुन्ना लाल निवासीगण पूरे राम प्रसाद मौजा तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज गोण्डा को पूरे राम प्रसाद पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
August 05, 2026

24 घण्टे के अन्दर मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 अदद चोरी की बाइक बरामद


गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए 02 अभियुक्तो-1. अवधेश कुमार दूबे उर्फ सोनू पुत्र लालबच्चा दूबे, 02. अमित कुमार प्रजापति पुत्र निब्बूलाल उर्फ नन्दलाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। 

दिनांक 04.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की तीन अलग-अलग घटनाए हुई थी। प्रथम घटना में राधेश्याम पुत्र रामनाथ की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, द्वितीय घटना में सोनू गुप्ता पुत्र परमानंद गुप्ता की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा तृतीय घटना में चिन्तामणि मिश्र पुत्र ओंकार नाथ मिश्र की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। तीनों मामलों में थाना छपिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अज्ञात चोरों तथा चोरी गई मोटरसाइकिलों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान अमवा जंगल के पास से अभियुक्त अवधेश कुमार दुबे उर्फ सोनू दुबे को चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। अभियुक्त से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसके साथी अमित कुमार प्रजापति को उसके घर ग्राम फिरोजपुर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर भुशैला में छिपाकर रखी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश कुमार दुबे उर्फ सोनू दुबे एवं अमित कुमार प्रजापति ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों मिलकर थाना छपिया क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 03.08.2026 एवं 04.08.2026 को मसकनवा हरिजन कॉलोनी, सिंगार घाट तथा छपिया बाजार से तीन मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर झाड़ियों एवं भुशैले में छिपाकर रखते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं।
August 05, 2026

सात अगस्त को जनपद भ्रमण करेंगे सीएम योगी

अम्बेडकरनगर - सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अम्बेडकरनगर जिले का दौरा कर सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक सीएम 7 अगस्त को जिले का भ्रमण करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया है। सीएम आलापुर के गोविंद साहब धाम में जायेंगे।


August 05, 2026

संपत्ति विवाद में बेटे व बहू ने मां को मार डाला, मौके से फरार

बरेली - सिरौली के मोहर सिंग गौटिया गांव में संपत्ति के लिये बेटा-बहू मां के हत्यारे बन गये, आरोप है कि 2 भाइयों में बंटवारे के लिये लड़ाई झगड़ा हुआ था। 
विवाद में बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने मिलकर मां की हत्या कर दिया। दूसरे दिन लोग उठे तो सुबह 60 वर्षीय मां का लहूलुहान शव मिला, आरोप है कि 60 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे और बहू ने मां की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा और बहू मौके से फरार हो गये, पुलिस मामले में विधिक कार्यवाई में जुटी है।