Aug 5, 2026

गौ तस्करी के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 258/2026 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों- धर्म प्रकाश यादव पुत्र राम अकबाल यादव 2. राज नरायन पुत्र मुन्ना लाल निवासीगण पूरे राम प्रसाद मौजा तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज गोण्डा को पूरे राम प्रसाद पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.07.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोवंशीय तस्कर एक बलेनो कार को आगे-आगे चलाकर डीसीएम वाहन में गोवंशीय पशुओं को बर्बरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल गड़ेरियन पुरवा-कोल्हमपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर कार चालक अय्याज पुत्र मोईद निवासी जगनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पीछे से आ रहे डीसीएम वाहन की जानकारी मिली। इसी बीच डीसीएम वाहन चालक व कुछ अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गोवंशीय पशु रस्सियों से बर्बरता पूर्वक बंधे हुए मिले। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया तथा बलेनो कार व डीसीएम वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित प्रभारी नवाबगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें गठित पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में गौ तस्कर मोफीद व अय्याज सहित 04 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें आज दिनांक 05.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्तों धर्म प्रकाश यादव पुत्र राम अकबाल यादव 2. राज नरायन पुत्र मुन्ना लाल निवासीगण पूरे राम प्रसाद मौजा तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज गोण्डा को पूरे राम प्रसाद पूरे बालू जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

No comments: