गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए 02 अभियुक्तो-1. अवधेश कुमार दूबे उर्फ सोनू पुत्र लालबच्चा दूबे, 02. अमित कुमार प्रजापति पुत्र निब्बूलाल उर्फ नन्दलाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।
दिनांक 04.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की तीन अलग-अलग घटनाए हुई थी। प्रथम घटना में राधेश्याम पुत्र रामनाथ की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, द्वितीय घटना में सोनू गुप्ता पुत्र परमानंद गुप्ता की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा तृतीय घटना में चिन्तामणि मिश्र पुत्र ओंकार नाथ मिश्र की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। तीनों मामलों में थाना छपिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अज्ञात चोरों तथा चोरी गई मोटरसाइकिलों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान अमवा जंगल के पास से अभियुक्त अवधेश कुमार दुबे उर्फ सोनू दुबे को चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। अभियुक्त से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसके साथी अमित कुमार प्रजापति को उसके घर ग्राम फिरोजपुर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर भुशैला में छिपाकर रखी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश कुमार दुबे उर्फ सोनू दुबे एवं अमित कुमार प्रजापति ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों मिलकर थाना छपिया क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 03.08.2026 एवं 04.08.2026 को मसकनवा हरिजन कॉलोनी, सिंगार घाट तथा छपिया बाजार से तीन मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर झाड़ियों एवं भुशैले में छिपाकर रखते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं।
No comments:
Post a Comment