Showing posts with label Pryagraj. Show all posts
Showing posts with label Pryagraj. Show all posts

May 30, 2026

May 30, 2026

यूपी बार काउंसिल चुनाव की मतगणना जारी, अनुराग पांडे सबसे आगे

प्रयागराज - उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में 44 जिला की मतगणना पूरी होने की खबर मिल रही है, अब तक अनुराग पांडे आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरे नबर पर शिव किशोर गौड़ हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर अनुराग पाण्डेय ने 3452 मत हासिल कर प्रदेश भर में मजबूती से नंबर एक पर जमे हैं।

Mar 9, 2026

March 09, 2026

अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, लगाई गई थी पुलिस की आठ टीमें

प्रयागराज - पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना माण्डा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्चे के अपहरण से शहर में हड़कंप मच गया था,बरामदगी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई थी। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

Feb 5, 2026

February 05, 2026

मंत्री नंद गोपाल की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केश दर्ज

प्रयागराज - पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच - पड़ताल शुरू कर दिया है। पूर्व मेयर अभिलाषा मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी हैं, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Jan 17, 2026

January 17, 2026

मौनी अमावस्या पर करोड़ों लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज - मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। 6 बजे तक करीब 1.5 करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रयागराज में पूरे दिन स्नान दान का सिलसिला जारी है।

Jan 13, 2026

January 13, 2026

प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगी आग, कई दुकानें व टेंट जलकर खाक

प्रयागराज - मेला क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, घटना सेक्टर 5 स्थित नारायण शुक्ला धाम की बताई जा रही है। मंगलवार को कल्पवासी शिविर में आग लग गई जिससे कल्पवासियों में भगदड़ मच गई, भागकर लोगों ने जान बचाई, वहीं एक कल्पवासी के झुलसने की खबर मिल रही है। आग लगने से 20 दुकानें और पंद्रह टेंट जल गए। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

Jan 5, 2026

January 05, 2026

महिला आईएएस के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिले युवक युवतियां अरेस्ट

प्रयागराज - महिला आईएएस के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का फंडाफोड हो गया, पुलिस ने मारा छापा मारकर मौके से 4 लड़कियां और 5 युवकों को पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला आईएएस को गुमराह कर आरोपी सर्वेश द्विवेदी ने मकान किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर छापेमारी हुई जिसमें सरगना सहित 9 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।

Sep 18, 2025

September 18, 2025

सांप के डसने से 21 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

प्रयागराज - सोते समय सांप के डसने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, युवक घर के बरामदे में सो रहा था तभी सांप ने डस लिया। घटना भोर सुबह की बताई जा रही है, सांप के डसने के बाद परिजन झाड़ फूंक कराने में जुट गए इसी दौरान 8 घंटे में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । पूरा मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करूआड़ीह गांव से जुड़ा है।

Nov 9, 2022

November 09, 2022

मौत के 11 महीने बाद पति ने पत्नी को जड़ा थप्पड़,भूत कहते हुए चीख पड़ी पत्नी,क्या है पूरा मामला

प्रयागराज - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में करछना इलाके में रहने वाला फिरोज बिहार के सूरज गुप्ता की हत्या करने बाद खुद को भी मृतक साबित करना चाहता था,लेकिन फिरोज कामयाब नहीं हो सका।ये बड़ी अचंभित करने वाली कहानी थी।इससे पहले प्रयागराज में ये कहानी अल्लापुर के महेंद्र सिंह दोहरा चुका है।अंतिम संस्कार होने के बाद जब महेंद्र सिंह अपनी पत्नी की पिटाई करने पहुंचा तो लोगों ने सोचा कि घरवालों ने किसी भूत को देख लिया है। दोबारा उसने ससुराल में विवाद किया तो ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी हैवानियत का पर्दाफाश हुआ।अब पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए उड़ीसा पुलिस से संपर्क किया है।

उड़ीसा में युवक को जलाया

अल्लापुर के रहने‌ वाले महेंद्र सिंह की शादी सरायइनायत थाना क्षेत्र में रहने वाले मिथिलेश सिंह की बेटी के साथ 2013 में हुई थी।महेंद्र सिंह उड़ीसा में काम कर रहा था और बालासोर में रहता था। 2021 में एक निजी लैब कंपनी में बतौर मैनेजर पद पर महेंद्र सिंह तैनात था। 15 जुलाई 2021 को महेंद्र सिंह ने मुन्ना भ‌इया नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी और शव को जला दिया।शव की पहचान ना हो सके,उसकी जगह पर अपनी आईडी रख दी थी।अगले दिन उड़ीसा पुलिस को लगा कि प्रयागराज के रहने वाले महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। उड़ीसा पुलिस ने महेंद्र के परिजनों से संपर्क किया। आखिर में प्रयागराज में महेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महेंद्र सिंह ने अपना इंश्योरेंस भी कराया था।परिजनों ने क्लेम कर इंश्योरेंस भी ले लिया।महेंद्र की विधवा पत्नी अपने ससुराल में ही रहती थी।जुलाई 2021 में अंतिम संस्कार के बाद जून 2022 में महेंद्र अपने घर पहुंचा। रात में पत्नी से मिला तो वहां पर विवाद हो गया। महेंद्र ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। महेंद्र इंश्योरेंस की रकम चाह रहा था। पत्नी डर गई और चीख पड़ी,लेकिन तब तक महेंद्र भाग चुका था। पुलिस को भी सूचना दी गई।

जॉर्जटाउन थाने की पुलिस भी पहुंच गई,लेकिन किसी को विश्वास नहीं हुआ कि महेंद्र वहां पर पहुंचा था। इसके बाद महेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई। 6 जून 2022 को महेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा और मारपीट करने लगा। गांव वालों ने महेंद्र को पकड़कर पिटाई कर दी और सरायइनायत थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महेंद्र ने स्वीकारा कि उसने मुन्ना भ‌इया की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और उड़ीसा पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है।