Showing posts with label Pratapgadh. Show all posts
Showing posts with label Pratapgadh. Show all posts

Aug 6, 2026

August 06, 2026

भारी बारिश के चलते पुराना मकान गिरा, छः लोगों की हुई मौत

प्रतापगढ़ - नगर कोतवाली के महुली मोहल्ले 
में भारी बारिश के चलते पुराना मकान गिर जाने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई,डीएम व एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने घर में बचे इकलौते सदस्य अमन से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया, इस दौरान प्रशासन ने पीड़ित को हरसंभव मदद का  आश्वासन दिया।


Jun 20, 2026

June 20, 2026

फर्जी दस्तावेज लगाकर बन गए सिपाही, जांच कराकर एसपी ने किया बर्खास्त

प्रतापगढ़ - एसपी ने बड़ी कार्रवाई सामने आई है,जहां फर्जी 8 सिपाहियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
आरोप है कि इन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का आश्रित बनकर नौकरी हथिया ली थी। जांच शुरू हुई तो पता चला कि घर में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं था।  जांच के बाद मिर्जापुर के शुभम दूबे, अभिषेक पांडेय,रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार,
आकाश मिश्रा, दिव्यांशु यादव तथा खुशबू गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Jun 2, 2026

June 02, 2026

कुल्हाड़ी और डंडे से मारकर युवक को किया लहूलुहान

प्रतापगढ़ - पड़ोसियों ने युवक पर हमला कर दिया,
जमीनी विवाद में युवक को मारपीट लहूलुहान कर दिया।
आरोप है कि कुल्हाड़ी और डंडे से मारा पीटा गया,
डॉक्टर ने युवक को CHC से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पूरा मामला लीलापुर के दादूपुर पड़ान का है।

May 5, 2026

May 05, 2026

जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके

प्रतापगढ़ - बंगाल, असम-पांडुचेरी में जीत पर जश्न मनाया गया,भाजपा कार्यालय ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी किए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी। विधायक राजेंद्र मौर्य तथा धीरज ओझा जमकर थिरके।

Apr 1, 2026

April 01, 2026

डंपर ने बुलेरो को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ - डंपर ने बुलेरो को टक्कर मार दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी लोग ढाबा से घर लौट रहे थे, तभी कोहंडौर के मकूनपुर के पास यह हादसा हो गया।
लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजवाया गया।

Mar 23, 2026

March 23, 2026

एसडीएम दंपत्ति के बीच दहेज विवाद, इनोवा,फॉर्च्यूनर व कैश की मांग

प्रतापगढ़ - एसडीएम दंपती के बीच दहेज को लेकर विवाद बढ़ गया,चंदौली एसडीएम दिव्या ओझा से दहेज की डिमांड का मामला सामने आया है। पति अनुपम मिश्रा PDDU नगर तहसील में तैनात हैं, एसडीएम दिव्या के पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
आरोप है कि दहेज में इनोवा, फॉर्च्यूनर, भारी कैश की मांग की जा रही है,7 दिसंबर 2025 को परिजनों के साथ मार पीट करने का आरोप लगाया गया है। वर्ष 2020 में दिव्या और अनुपम की शादी हुई थी,
फिलहाल पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है। एसडीएम दिव्या ओझा नगर कोतवाली अंतर्गत दहिलामऊ की हैं।

Mar 17, 2026

March 17, 2026

दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में गांजा बरामद

प्रतापगढ़ - पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है, टीम ने 2 तस्कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 किलो गांजा बरामद किया है, मामला रानीगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत बीठलपुर पट्टी के पास का है।


Jan 22, 2026

January 22, 2026

जेल में बंद सात किन्नर HIV पॉजिटिव, प्रशासन में खलबली

प्रतापगढ़ - जिला जेल में बंद सात किन्नर HIV पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है, जेल में किन्नरों के सैंपल की स्क्रीनिंग टेस्ट शुरू कर दी गई है।
वहीं मेडिकल जांच के दौरान एक किन्नर पुरुष निकला है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पॉजिटिव किन्नरों को अलग बैरक में रखा गया है। बताया गया कि विगत दिनों दो गुटों में मारपीट के बाद 13 किन्नर गिरफ्तार हुए थे।


Dec 27, 2025

December 27, 2025

राजा भैया के अस्तबल में शामिल हुआ डेढ़ करोड़ का घोड़ा

प्रतापगढ़ - राजा भैया के अस्तबल में डेढ़ करोड़ का घोड़ा शामिल हो गया है, उन्हें महाराष्ट्र से तोहफे के रूप में अश्व विजयराज भेजा गया है । आज राजभवन बेंती में राजा भैया ने तिलक लगाकर घोड़े का स्वागत किया गया। पिछले महीने ट्रोजन घोड़ा राजा के अस्तबल में  शामिल हुआ था, मारवाड़ी अश्व विजयराज को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Dec 23, 2025

December 23, 2025

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए जरूरी निर्देश

प्रतापगढ़ - एसपी ने संग्रामगढ़ थाने का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय तथा मालखाना का निरीक्षण किया,
उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, बैरक, मेस की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा और जनसुनवाई कार्यों की समीक्षा की।

Dec 1, 2025

December 01, 2025

युवक की गोली मारकर हत्या, मार्केट में सनसनी

प्रतापगढ़ - युवक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,हत्या से मार्केट में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने के दौरान कुछ  विवाद हुआ था । मामले में पुलिस ने आरोपी अमान कुरैशी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
 मामला सांगीपुर के कमयनपुर बाजार का बताया जा रहा है।

Nov 13, 2025

November 13, 2025

डीएम व एसपी ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

प्रतापगढ़-डीएम द्वारा देवली गांव में जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गई, इस दौरान विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में डीएम व एसपी द्वारा अमृत सरोवर में वृक्षारोपण किया गया। चौपाल कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम पंचायत देवली में किया गया।

Sep 30, 2025

September 30, 2025

महिला के हाथ व मुंह को गमछे से बांधकर बड़ी वारदात

प्रतापगढ़ - महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। बाइक सवारों बदमाशों ने लाखों कैश और जेवर लूट लिया, शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति मां को लेकर बैंक गया था तभी मौके का फायदा उठाकर पहुंचे बदमाशों ने महिला के हाथ व मुंह को गमछे से बांध दिया तथा घर में रखे जेवर, नगदी लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पूरा मामला पट्टी कोतवाली के बहुता गांव का है।