Showing posts with label Gonda-Colonelganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda-Colonelganj. Show all posts

Jul 19, 2023

July 19, 2023

करनैलगंज में नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया बहराइच का युवक

 नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हुजूरपुर क्रासिंग के पास से अभियुक्त मो0 असलम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 380 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0 असलम पुत्र मो0 समर नि0 बक्शीपुरवा निकट सिटी कान्वेन्ट स्कूल थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।

*पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-409/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 380 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 17, 2023

June 17, 2023

जालसाज अभियुक्तों की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा डीएम के पास

करनैलगंज/गोण्डा -  जालसाजी के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने और मामले में धमकी मिलने से क्षुब्ध पीड़ित द्वारा डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है।  मामला कोतवाली क्षेत्र के चचरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित बलवंत कुमार द्वारा बताया गया कि बीते 03/06/2023 को पुष्पा मिश्रा पत्नी साहब सरन व गणेश प्रसाद पुत्र जगप्रसाद निवासी काशीपुर के विरुद्ध कोतवाली कर्नलगंज में जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था,बलवंत का आरोप है कि विपक्षीगण द्वारा फर्जी कागजात का सहारा लेकर उसका लगभग तीन एकड़ गेहूँ काटने से रोकवा दिया गया जो आज भी सड़ रहा है। बलवंत का कहना है कि पुष्पा देवी द्वारा उन्हें बलात्कार में फंसाने की तथा  दोनों मिलकर मार डालने की धमकी दी जा रही है।

May 30, 2023

May 30, 2023

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार पर हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम

कर्नलगंज,गोण्डा। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार को बजरंग बली महाराज के पावन दिन के अवसर पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कर्नलगंज क्षेत्र के पहाड़ापुर स्थित निजी प्रतिष्ठान श्री बालाजी इंटरप्राइजेज ई रिक्शा/ई बाईक ऐजेंसी पहाड़ापर पर बड़े आखिरी मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद, हलुआ,चना, पूड़ी छोला चावल,बूंदी,शरबत का वितरण किया गया। जहाँ काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी, मुकेश कुमार रस्तोगी (समाजसेवी), ऐजेंसी प्रोपराइटर व पत्रकार गणेश रस्तोगी, महेश रस्तोगी, पवनदेव सिंह पत्रकार,जीतलाल गोस्वामी पत्रकार,वीरेंद्र सिंह पत्रकार,एमडी मौर्य,विनोद कुमार,गोलू,मिथुन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी के साथ ही अन्य कई स्थानों व प्रतिष्ठानों पर समाजसेवी,सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 27, 2023

May 27, 2023

समर कैंप में लगी योग और बाल साहित्य की पाठशाला

समर कैंप का हुआ समापन
बाल साहित्य और योग सिखाया गया
कर्नलगंज(गोण्डा)
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के समर कैंप में योगा और गीत संगीत सिखाया गया।
प्रातः योगाचार्य आदर्श मिश्र द्वारा बच्चों को
ताड़ासन, वृक्षासन, नौकासन, पश्चिमोत्तासन,  मंडूकासन, सिंघासन आदि आसन कराए गए।
 उसके बाद भ्रामरी, उज्जाई प्राणायाम कराया गया। आसन और प्राणायाम के लाभों को बच्चों को बताया गया।
योग के बाद  याकूब सिद्दीकी ' अज़्म ' ने बच्चों को बाल कविताएं सुनाईं।
कवि और शिक्षक  याकूब सिद्दीकी अज़्म गोंडवी ने बच्चों को कविता लिखने का तरीका भी बताया। 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा ऐसे आयोजन से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है।
इस दौरान आदर्श मिश्रा, याकूब सिद्दीकी 'अज़्म गोंडवी' , विवेक सिंह, आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मायाराम, स्नेहलता,  उमाशंकर , दिनेश , मन्ते, आनंद तिवारी, अनोखेलाल मुन्नी देवी, राम कली, मनोज गौतम, मोहम्मद अज़हर ,सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 18, 2023

May 18, 2023

बड़े बाबा जी का उर्स मनाया गया

       करनैलगंज(गोंडा)। हजरत मोहम्मद कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह का दो रोजा उर्स मनाया गया। करनैलगंज कटरा रोड स्थित हजरत मोहम्मद कफीलुल्लाह शाह रहमतुल्ला अलैह बड़े बाबा जी का दो रोजा उर्स हर साल की तरह इस साल भी सज्जादा नशीन अलहाज मोहम्मद असदुल बका बकाई छन्नू मियां की सरपरस्ती में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमें मंगलवार की रात्रि को महफिले मीलाद पाक के बाद महफिले समा में सूफियाना कव्वाली का दौर पूरी रात्रि चला तथा बुधवार की रात्रि कव्वाल ठाकुर एवेंद्र सिंह छोटे अज़ीज़ मियाँ व नादिर रहमती नागपुर से आये हुए कव्वाल के बीच जवाबी कव्वाली का दौर शुरू हुआ। जहाँ पूरी रात्रि लोगों ने कव्वाली सुनीं। इस मौके पर कसबे व दूर दराज के हजारों लोग शामिल हुए। जिसमे चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल,अशोक सिंह,डॉक्टर मोहम्मद सलमान,मोहम्मद फाख़िर,पूर्व प्रधान फरियाद अहमद, मोलवी समसुद्दीन, गुलाम जीलानी, मोइनुद्दीन ,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Feb 8, 2023

February 08, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कर्नैलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-61/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्री की दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शाहिद पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम बरबटपुर थाना को0कर्नैलगंज, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-61/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट  थाना को0 कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मय टीम थाना को0कर्नैलगंज गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jan 19, 2023

January 19, 2023

मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक

करनैलगंज/गोण्डा - कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के चौकी कस्बा अन्तर्गत स्थित "एस एस आई के मेमोरियल पब्लिक स्कूल करनैलगंज" में मिशन शक्ति  जागरूकता अभियान के दृष्टिगत कार्यक्रम" में छात्र-छात्राओं  से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के संदर्भ में अवगत कराया गया तथा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
उन्हें खुद के अधिकारों को जानने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु सजग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत  महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, 🚔 विमेन पावर लाइन 1090,🧑महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन👶 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,  एंबुलेंस🚑 सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ आज की इस तकनीकी भरी दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों के विषय में अवगत कराया गया व साइबर अपराध की सुरक्षा के दृष्टिगत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव व‌ महिला आरक्षी ममता भारती सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

Jan 17, 2023

January 17, 2023

कर्नलगंज: सांसद बृजभूषण सिंह सहित दोनो विधायकों ने बिक्कू भैया को दी श्रद्धांजलि,परिजनों को बंधाया ढाढ़स

करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी व तेज तर्रार ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ बिक्कू भैया के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह,कटराबाजार विधायक बावन सिंह तथा करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने उनके आवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में तेज तर्रार ग्राम पंचायत अधिकारियों में से एक माने जाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ बिक्कू भैया के आसामायिक निधन से आज हर वर्ग के लोग आहत हैं,उनके अंतिम दर्शन के वक्त लोगो के आंखों से बरबस आंसू छलक पड़े। बहुत ही दयालु, मिलनसार व होनहार व्यक्तित्व के धनी तथा मात्र 35 वर्ष की उम्र में तमाम सोहरत,यश,मान,सम्मान कमाने वाले और अपनो के लिए कुछ भी कर जाने वाले बिक्कू सिंह न जाने कितने गरीबों और असहायो के बहुत मददगार भी साबित हुए। मंगलवार को कटराघाट स्थित सरयू तट पर उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों सेक्रेटरी,सैकड़ों पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान सगे संबंधी और परिजनों ने गमगीन माहौल में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jan 15, 2023

January 15, 2023

एबीवीपी द्वारा बालकृष्ण ग्राउंड में पतंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोण्डा / करनैलगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती साप्ताहिक व मकर संक्रांति के पावनअवसर पर करनैलगंज नगर के बालकृष्ण ग्राउंड में  पतंगबाजी प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया जिसमें छोटे नौनिहाल बच्चे जो भविष्य है इस देश के उनकी प्रतिभाओं को देखने का मौका मिला जिसमें सबसे ज्यादा धर्मेश,,और प्रबल साहू ने सबसे ज्यादा पेंच कर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रशस्ति पत्र एकर हौसला बढ़ाया गया व इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ता ओमप्रकाश तिवारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिनव सिंह खालसा, नगर प्रचारक आदित्य जी, विशाल जी, विनीत पांडे,नमन वर्मा, नवीन गुप्ता, आयुष सोनी, हार्दिक जयसवाल स्वप्नील जयसवाल अमन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

Jan 11, 2023

January 11, 2023

खाद्य पदार्थों की विक्री हेतु फॉस्टेक ट्रेनिंग जरूरी

खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वाले दुकानदारों के लिए अब एफएसएसएआई की  फॉस्टेक योजना के तहत ट्रेनिंग लेनी होगी। ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र मिलेगा। जिसके पास प्रमाण पत्र नहीं होगा उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए जनपद गोण्डा में नामित नोडल अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र ने बताया कि खाद्य पदार्थ को बेचने वाले दुकानदार के पास अगर एफएसएसएआई का खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र नहीं होगा तो खाद्य सुरक्षा विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। यहां तक की दुकानदार का लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। फूड सेेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर जिले में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। ट्रेनिंग में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव के अलावा सफाई व्यवस्था को भी रखने की ट्रेनिंग दी जा रही है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद गोण्डा के तहसील करनैलगंज क्षेत्र में 9 व 10 जनवरी, तहसील सदर क्षेत्र में 11 व 19 जनवरी, तहसील तरबगंज क्षेत्र में 17 एंव 18 जनवरी, तहसील मनकापुर क्षेत्र में 23 व 24 जनवरी को फॉस्टेक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तथा 30 व 31 जनवरी को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दुकानदारों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
मंगलवार को करनैलगंज बाजार पहुंची फूड सेफ्टी टीम ने कई दुकानदारों को फॉस्टेक की ट्रेनिंग दिया। साथ ही दुकानदारों को जागरूक किया। इस दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दिया कि दी कोई ट्रेनिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। जिस पर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व एसडीएम हीरालाल ने जाँच कर टीम की पुष्टि किया कि कुलदीप कुमार मिश्रा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण फॉस्टेक के नामित नोडल अधिकारी हैं।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह