जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
बहराइच, शुक्रवार को जिले उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को परियोजना आधारित शिक्षा हेतु विज्ञान शिक्षको का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। शकुंतला मेमोरियल उन्नैसा बहराइच महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खण्ड पयागपुर, जरवल, मिहीपुरवा, हुजूरपुर के शिक्षको ने उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम अनुरूप परियोजना आधारित शिक्षण की बारीकियों सीखीं। प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता गोविंद किशोर ने मौजूद प्रतिभागी शिक्षकों से कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक तक सीमित रखने के बजाय गतिविधियों, प्रयोगों और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर सीखने का अवसर मिलेगा। राज्यस्तरीय सन्दर्भदाता राजेश मिश्रा ने शिक्षकों से विद्यालय स्तर पर इन गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। डॉ० नन्द कुमार शुक्ल, पीबीएल ऐसी शिक्षण पद्धति है, जिसमें विद्यार्थी वास्तविक जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करते हुए सीखते हैं। इससे रटने के बजाय विद्यार्थियों में विषय की समझ, खोजबीन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति में विद्यार्थी अपनी सीख को किसी उत्पाद या मॉडल के रूप में तैयार कर प्रस्तुत करते हैं। वहीं, शिक्षक की भूमिका केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर सुगमकर्ता, मार्गदर्शक और सीखने में सहयोग करने वाले की होती है। रावेंद्र चौधरी ने पीबीएल मेले में विज्ञान विषय से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान सुनील परिहार, संदीप मेहरोत्रा, चन्द्रशेखर समेत प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment