गोण्डा - मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन का दिनांक 20.11.2026 को थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जयप्रभा में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा आज दिनांक 19.11.2026 को कार्यक्रम स्थल ग्राम जयप्रभा में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी निर्धारित ड्यूटी एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा वीआईपी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, रूट एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सतर्कता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, अन्य जनपदों से आए अधिकारी/ कर्मचारीगण, थाना प्रभारीगण एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment