दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोपी को फखरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 476/26, धारा 64(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी के मामले में अभियुक्त अतुल वर्मा पुत्र स्वर्गीय मलखे वर्मा, निवासी रामबक्शपुरवा, डाकघर मझारा तौकली, थाना बौंडी, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 19 नवंबर 2026 को सायं 5:44 बजे ग्राम बेलहरी स्थित मेडिकल स्टोर के पास गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वेश चंद्र, कांस्टेबल शशिकांत गुप्ता तथा कांस्टेबल गौरव श्रीवास्तव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment