आस्था, भक्ति और उल्लास का संगम बना सरयू तट
करनैलगंज/गोण्डा - लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर करनैलगंज के ऐतिहासिक सरयू घाट, कटरा घाट पर रविवार को अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। सूर्योपासना के इस पावन पर्व पर सैकड़ों महिला व्रतधारियों ने कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस भव्य आयोजन में करनैलगंज के विधायक अजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने घाट पर पहुँचकर व्रतधारी महिलाओं से आशीर्वाद लिया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था, लाइटिंग, साउंड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। प्रशासन की ओर से पुलिस बल मुस्तैद दिखा। देर शाम तक सरयू तट पर हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान सरयू घाट पर हर तरफ जय छठी मैया के जयकारे गूंज रहे थे।
No comments:
Post a Comment