प्रधानाध्यापकों की वर्चुअल बैठक में विकास खण्ड के 700 शिक्षकों को स्वगणना पूरी करने का लक्ष्य
जरवल रोड, (बहराइच) 16 नवम्बर, रविवार को जनपद के विकास खण्ड जरवल अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में नवागत बीईओ ने आज से शुरू हो रही स्वगणना में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता सुनिश्चित कर विकास खण्ड के शत प्रतिशत विद्यालयों के शिक्षको, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को अपनी परिवारजनों समेत स्वगणना पूरी करने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।नवागत बीईओ पुष्पेंद्र जैन ने प्रधानाध्यापकों के साथ आयोजित गूगल मीट में बताया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक ऑनलाइन स्वगणना में जनगणना कार्मिको की स्वयं की प्रविष्टि अनिवार्य है इसके लिये सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और विभागीय कार्मिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की स्व-गणना पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानाध्यापक उनके विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ की स्वगणना पूरी कर न्याय पंचायत नोडल के माध्यम से समय से सूचना उपलब्ध करायेंगे। इसके साथ ही बीईओ जैन ने प्रधानाध्यापकों से कहाकि वह स्कूल स्टाफ के सहयोग से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी स्व-गणना के प्रति प्रेरित करें। अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सकें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। बैठक में मंगलवार से शुरू होने वाली छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाओ की तैयारी, मासिक संकुल बैठक, छात्र डीबीटी पेंडेंसी, बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र व आधार बनने की स्थिति, प्रेरणा पोर्टल पर एमडीएम भोजन की थाली की तस्वीर अपलोड करने आदि जरूरी विभागीय बिंदुओं को समय से पूरा करने के निर्देश प्रदान किये गये।
No comments:
Post a Comment