Nov 27, 2026

सपा के कार्यकाल पर योगी का हमला: बोले - युवाओं को माफिया और नकल की पहचान देने वालों से हिसाब मांगना चाहिए


गोण्डा  - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

उन्होंने सपा के घोषणापत्र और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल को कठघरे में खड़ा करते हुए युवाओं से विपक्ष से उसके कामकाज का हिसाब मांगने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने उठाए ये सवाल

युवाओं के लिए क्या किया जो लोग आज बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने युवाओं को कितनी नौकरियां दीं?
किसान और महिला: किसानों के लिए क्या किया, नारी शक्ति के लिए क्या कदम उठाए और प्रदेश के विकास के लिए उनका योगदान क्या रहा?
-पिछली सरकारों की पहचान: मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की पहचान नकल माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और वसूली सिंडिकेट से थी।
वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों की एक ही उपलब्धि थी - 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया'। नौकरी का विज्ञापन निकलते ही वसूली करने वाले सक्रिय हो जाते थे।

भाजपा सरकार का दावा:

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया और दंगा मुक्त बनाने का काम किया है। अब युवाओं की प्रतिभा को सम्मान मिल रहा है और प्रदेश की पहचान विकास से हो रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने हजारों छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया।

No comments: