गोण्डा - तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 75,000 रुपये की धोखाधड़ी कर कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
नगर पंचायत तरबगंज निवासी चन्दन सैनी ने 09.10.2026 को थाने पर शिकायत दी थी कि सुरेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगी लल्लन सिंह के माध्यम से नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 75,000 रुपये लिए। नौकरी न लगने पर पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया, जो जांच में फर्जी निकला।
मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र हुब्बा सिंह निवासी ग्राम मझगवां, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को आज 21.11.2026 को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।
No comments:
Post a Comment